Friday 11 November 2016

इतनी शक्ति हमें देना दाता,


इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना
दूर अज्ञान के हो अँधेरे
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे
हर बुराई से बचके रहें हम
जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे
बैर हो ना किसीका किसीसे
भावना मन में बदले की हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना
हम न सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचें क्या किया है अर्पण
फूल खुशियों के बांटे सभी को
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन
अपनी करुणा को जल तू बहा के,
कर दे पावन हर एक मन का कोना

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना

No comments:

Post a Comment

Mudita - An Alternative to Envy

Mudita When we are scrolling through Facebook or Instagram we often feel envy looking at other people’s success or golden mome...