Sunday 13 November 2016

जीवन से न हार ओ जीने वाले


जिन्ना जिन जिन जिन्नारा
साथ तेरे है ऊपर वाला वही है तेरा रखवाला
जीवन से ना हार ओ जीने वाले बात मेरी तू मान अरे मतवाले
हर ग़म को तू अपना कर दिल का दर्द छुपाकर
बढ़ता चल तू लहरा कर दुनिया के सुख-दुख को बिसरा कर
जीवन से ना हार …
सुख-दुख जीवन के दो पैराए धूप सुनहरी कहीं घनेरे साए
जो सूरज अँधियारे में खो जाए वही लौटकर नया सवेरा लाए
बढ़ता चल तू लहरा कर दुनिया के सुख-दुख को बिसरा कर
जीवन से ना हार …
बहती नदिया तुझको याद दिलाए समय जो जाए कभी लौट ना आए
दीप तो वो जो हवा में जलता जाए खुद को जलाकर जग को राह दिखाए
बढ़ता चल तू लहरा कर दुनिया के सुख-दुख को बिसरा कर
जीवन से ना हार …

No comments:

Post a Comment

Mudita - An Alternative to Envy

Mudita When we are scrolling through Facebook or Instagram we often feel envy looking at other people’s success or golden mome...