Showing posts with label रहीम. Show all posts
Showing posts with label रहीम. Show all posts

Friday, 29 December 2017

रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून



रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।
पानी गये न ऊबरे, मोती, मानुष, चून॥
रहीम
अर्थ
इस दोहे में रहीम ने पानी को तीन अर्थों में प्रयोग किया है। पानी का पहला अर्थ मनुष्य के संदर्भ में है जब इसका मतलब विनम्रता से है। रहीम कह रहे हैं कि मनुष्य में हमेशा विनम्रता (पानी) होना चाहिए।
पानी का दूसरा अर्थ आभा, तेज या चमक से है जिसके बिना मोती का कोई मूल्य नहीं।

पानी का तीसरा अर्थ जल से है जिसे आटे (चून) से जोड़कर दर्शाया गया है। 
रहीम का कहना है कि जिस तरह आटे का अस्तित्व पानी के बिना नम्र नहीं हो सकता और मोती का मूल्य उसकी आभा के बिना नहीं हो सकता है, उसी तरह मनुष्य को भी अपने व्यवहार में हमेशा पानी (विनम्रता) रखना चाहिए जिसके बिना उसका मूल्यह्रास होता है।

Shared by Sadashiv Gupta on Facebook

Friday, 15 December 2017

बड़े बड़ाई नहिं तजैं, लघु रहीम इतराइ





बड़े बड़ाई नहिं तजैं, लघु रहीम इतराइ।
राइ करौंदा होत है, कटहर होत राइ॥
रहीम

बड़े, धीर-गंभीर और विवेकी पुरुष अपना बड़प्पन गंभीरता कभी नहीं त्यागते; लेकिन निम्न कोटि के लोग अकसर घमंड में चूर रहते हैं। करौंदा अपने विकास के आरंभिक दौर में राई के बराबर होता है, लेकिन कटहल कभी राई के समान छोटा नहीं होता।


Wednesday, 13 December 2017

प्रीतम छवि नैनन बसि, पर छवि कहाँ समाय




प्रीतम छवि नैनन बसि, पर छवि कहाँ समाय।
भरी सराय रहीम लखि, आपु पथिक फिर जाय॥
रहीम

नेत्रों में प्रेमी या प्रेमिका की छवि बसी हो तो किसी और छवि के लिए स्थान ही कहाँ बचता है! धर्मशाला यात्रियों से भरी हो तो नया यात्री स्वतः लौट जाता है।


Saturday, 2 December 2017

पावस देखि रहीम मन, कोइल साधे मौन






पावस देखि रहीम मन, कोइल साधे मौन।
अब दादुर वक्ता भए, हम को पूछत कौन॥
रहीम

वर्षा ऋतु के आते ही कोयल मौन साध लेती है, क्योंकि यह मौसम मेढकों के टर्राने का होता है। वह मौन रखकर अपनी ऋतु की प्रतीक्षा करती है, जब उसे कूकने का मौका मिलेगा। अर्थात् उचित समय का धैर्यपूर्वक इंतजार और उचित समय पर ही उचित कार्य करें।


Mudita - An Alternative to Envy

Mudita When we are scrolling through Facebook or Instagram we often feel envy looking at other people’s success or golden mome...